उत्तर प्रदेश औरैया ब्लाक भाग्यनगर क्षेत्र में ग्राम पंचायत केशमपुर में किसान सम्मान की बैठक कर सोसल आडिट के लिए किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया ब्लाक भाग्यनगर क्षेत्र में ग्राम पंचायत केशमपुर में किसान सम्मान की बैठक कर सोसल आडिट के लिए किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश औरैया ब्लॉक भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत केशमपुर पसईपुर में आज ग्राम प्रधान राजेश कुमार व पंचायत सेक्रेटरी सुभाष पाल, कृषि विभाग से सुरेन्द्र कुमार, प्राविधिक सहायक प्रगति शील कृषक भजन लाल, पंचायत सहायक मोना राठौर के द्वारा पंचायत भवन में किसानों की सोशल ऑडिट कर उन्हे जनकारी दी गई कि अगर आप ने अभी तक के वाई सी नहीं करवाई है तो आप का पैसा खाता में नहीं आएगा। इस लिए आप लोग के वाई सी जरुर करवा लें जिस आप का पैसा आप के खाते में आसानी से आ सके। और किसान सम्मान निधि का लाभ उठा सकें। वहां पर उपस्थित सभी किसानों के द्वारा एक निर्णय लिया गया। कि हम लोगों में से लग-भग सभी लोगों की के वाई सी हो गई है। एवम हमारे जिन किसानों की नहीं हुई उनकी मैं जल्द ही करवा दी जाएगी और किसान सम्मान निधि का लाभ उठाएंगे। इस मौके पर किसानों का एक बड़ा हुजूम मौजूद रहा जिस में विनय कुमार, संजीव कुमार, रामवीर, सुरेश सिंह, जगदीश, प्रेमा देवी, शशि देवी और अन्य लोग भी बैठक में शामिल रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
