सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस ने शराब माफियाओं व नशा तस्करों पर कसा शिकंजा दबिश के दौरान लगभग आधा दर्जन से लोगों को गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस ने शराब माफियाओं व नशा तस्करों पर कसा शिकंजा दबिश के दौरान लगभग आधा दर्जन से लोगों को गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे )
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेश पर थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शराब माफियाओं से लेकर नशा तस्करो तक पर थाना सरसावा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने शांति भंग करने के आरोप मे आधा दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गये।थाना सरसावा क्षेत्र के ग्राम सेदपुरा मे दो पक्षों में विवाद छिड़ गया,जब इस विवाद होने की भनक सरसावा पुलिस को लगी,तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के अमित,सचिन,नितिन,बंटी,रोहित,सन्नी को गिरफतार कर सभी पर शांति भंग की धारा 151/107/116 में जेल भेज दिया है।जबकि एक और अन्य मामले में थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर उनकी पुलिस टीम ने ग्राम किशनपुरा में अपनी पत्नी को पीटने के आरोप में अजय पुत्र इंद्रपाल को भी शांति भंग करने पर जेल भेज दिया।थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने शांति भंग करने वालों को चेतावनी देते हुए सख्ती के साथ कहा,कि यदी उनके क्षेत्र मे कोई भी शख्स किसी भी प्रकार का उपद्रव करते हुए पाया गया,तो उसके विरुद्ध संगीन धाराओं में कार्रवाई होगी।धर्मेन्द्र सिंह ने लोगों से यह भी अपील की है,कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें।
