उत्तर प्रदेश आगरा एसएसपी सुधीर कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैर संचारी रोग शिविर का  किया उदघाटन पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच | ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट

 

 

( आगरा एसएसपी सुधीर कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैर संचारी रोग शिविर का  किया उदघाटन पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच  )

उत्तर प्रदेश आगरा एसएसपी सुधीर कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव द्वारा – पुलिस लाइन में स्वास्थ्य विभाग  गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान के तहत सोमवार को पुलिसलाइन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। इसका उदघाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण श्रीवास्तव ने किया। इसमें 75 पुलिसकर्मियों की जांच की गई. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान चल रहा है। इसके तहत पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए पुलिस लाइन में शिविर लगाया गया। ये सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ये शिविर लगेगा। इसमें पुलिसकर्मियों की हाइपरटेंशन, शुगर, ओरल कैंसर या ब्रेस्ट कैंसर जैसे रोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर गैर संचारी रोगों के सह नोडल अधिकारी डॉ. पियूष जैन, रेड क्रॉस सोसायटी के प्रेसिडेंट डॉ. निर्मल चोपड़ा, डॉ. श्रीकांत, जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. व्यास और मेडिकल स्टाफ सहित दस सीएचओ मौजूद रहे।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!