गोण्डा  कटरा बाजार बृजभूषण शरण सिंह सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने नुक्कड़ सभा आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर क्षेत्र के जनता से मुलाकात की । ( धर्मेंद्र कुमार पांडे के साथ देव नारायण सिंह ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट गोंडा )

 

गोण्डा  कटरा बाजार बेनकाब भ्रष्टाचार सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह(सोनू)ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र दुबहा बाजार (कटरा द्वितीय) में नुक्कड़ सभा आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर क्षेत्र के जनता से मुलाकात की । नुक्कड़ सभा का आयोजन दुबहा बाजार ,सहेरिया चौराहा , कटुवा नाला चौराहा , नरायनपुर चौराहा एवम धर्मपुर ग्राम पंचायत में किया गया । जिसमे क्षेत्र के तमाम सम्मानित जनता शामिल हुई। सांसद बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण से लोगो का मन मोहा ,ऒर भाजपा सरकार के द्वारा आम जनमानस के योजनाओं को बताया , एवम सांसद कैसरगंज के द्वारा कराये विकास कार्यों को जनता से जिक्र करते हुए ,आगामी चुनाव में भाजपा सरकार के लिए जनता से समर्थन की अपील की । श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिये बिकाऊवादी नही विकास वादी चुने जिसपे मौजूद लोगों ने खूब ठहाके लगाए ।कार्यक्रम का संचालन आनन्द शुक्ला मण्डल महामंत्री भाजपा ने की ,औऱ अध्यक्षता श्री राम पाठक ने की कार्यक्रम में सुरेश सोनी,रामेश्वर सिह ,राजेश सिंह , राकेश सिंह ,बिवेक सिंह , डिप्टी सिंह, कमलेश सिंह,मुन्ना सिंह देशराज यादव,सिल्ला पासवान ,व क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग शामिल हुए।

( धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!