उत्तर प्रदेश कौशाम्बी धर्मा देवी इंटर कॉलेज में 8 वें अन्तरराष्ट्रिय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन। ( राजकुमार पत्रकार की खास रिपोर्ट )


( कौशाम्बी धर्मा देवी इंटर कॉलेज में 8 वें अन्तरराष्ट्रिय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी 8 वें अन्तरराष्ट्रिय योग दिवस के अवसर पर धर्मा देवी इंटर कॉलेज में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने योग करने के निर्देश दिए थे जिसके तत्वधान में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय के निर्देशन में विकासखंड कड़ा के ग्राम पंचायत कानेमई में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां स्कूल के छात्र – शिक्षक और प्रबंधक ने योग किया।राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपेन्द्र अग्रहरी एवम विनय पाण्डेय ने योगाचार्य वरुण प्रकाश जोशी के मार्गदर्शन में प्रधान प्रतिनिधि एवं युवा मंडल के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन करते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने का आग्रह किया। आयोजन स्थल धर्मा देवी इंटर कॉलेज में डॉ राम किरण त्रिपाठी प्रधानाचार्य, रामसुभग त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि कानेमई शिवकुमार, रामहित त्रिपाठी सहित लगभग 400 ग्रामीण क्षेत्र के युवक एवं युवतियों छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अभिन्न सहयोग प्रदान किया।
