उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्यसभा सदस्य द्वारा किया गया आयोजन स्वस्थ शरीर के दृष्टिगत विशाल संख्या में युवा व बृद्ध बुजुर्ग एंव बच्चों,ने किया योगाभ्यास । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया दिबियापुर क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्यसभा सदस्य द्वारा किया गया आयोजन स्वस्थ शरीर के दृष्टिगत विशाल संख्या में युवा व बृद्ध बुजुर्ग एंव बच्चों,ने किया योगाभ्यास  )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुरअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास वैली के सभागार में विशाल सँख्या में उपस्थित दिबियापुर नगर के सुदूर क्षेत्रों से आये बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाओ व बहनों ने एक घण्टे का कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। योगासन की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य अध्यक्षता कर रहे पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत सहित भाजपा जिला योग कार्यक्रम की संयोजिका चंद्रकांती मिश्रा, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर, किसान मोर्चा की सहसंयोजक जीत कुमारी दुबे, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अवधेश शुक्ला, प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी राघव मिश्र सहित नगर व नगर से बाहर के कई सम्मानित जन प्रतिनिधियों व सम्भ्रान्त नागरिकों की उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद ऋषि महर्षि धन्वन्तरि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन के साथ किया। कार्यकम में नगर में जनसामान्य के लिए एक अच्छा पार्क विकसित होने की मांग कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री ने फफूंँद रोड पर पड़ी वन विभाग की भूमि को पार्क विकसित करने की मांग अतिथि गणों से की। जिस पर अतिथियों ने नगर के लिए वन विभाग से पार्क के लिए प्रयास करने का पूर्ण आश्वासन दिया। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने नगर को जल्द जाम से निजात दिलाने, योग के लिए हर्बल पार्क का प्रयास करने व अन्य समस्याओं को शीघ्र पूर्ण कराने का भी आश्वासन दिया। पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने नगर के निवासियों के लिए वन विभाग से एक पार्क विकसित करने के लिए प्रस्ताव शीघ्र शासन स्तर से मंजूर कराने की भी बात कही। इससे पूर्व दैनिक योग कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद एवं जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा औरैया ने अतिथियों का माल्यार्पण अंग वस्त्र स्मृति पट्टीका व गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया। योग प्रशिक्षका रीता चंदेरिया, रितु वर्मा ने तुलसी के पौधे भेटकर स्वागत किया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!