राजस्थान अलवर जिले में इंडियन रेड क्रास सोसायटी अलवर शाखा द्वारा लोगों को बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग देकर किया गया जागरूक । ( राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट )

( राजस्थान अलवर जिले में इंडियन रेड क्रास सोसायटी अलवर शाखा द्वारा लोगों को बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग देकर किया गया जागरूक )
राजस्थान अलवर जिले के अपना घर शालीमार में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर शाखा द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिग दी गयी अपना घर शालीमार सोसाइटी के निर्माणकर्ता अशोक सैनी द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी यूथ विंग के चेयरमैन शशांक झालानी को इस ट्रेनिंग के बाबत बोला गया जिसकी तुरन्त स्वीकृति चेयरमैन डॉ एस सी मित्तल एवं सचिव डॉ रूप सिंह द्वारा डे दी गयी जिसके अंतर्गत आज यह ट्रेनिंग प्रोग्राम किया गया | इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर के चेयरमैन डॉ एस सी मित्तल ने बताया कि आज 24 जून 2022 को अपना घर शालीमार में डॉ कुमुद गुप्ता एवं सेन्ट जॉन एम्बुलेंस इंडिया अलवर शाखा के चेयरमैन गिरीश गुप्ता ने बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी ! जिसमे आमजन को एक्सीडेंट होने पर, आगजनी होने पर, साँप काटने पर, बिजली का करंट लगने पर या अन्य आपातकालीन स्तिथि में कैसे प्रथम उपचार देकर वचाया जा सकता है या हार्ट अटैक आने पर कैसे बचाया जा सकता है एक डम्मी के द्वारा CPR की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देकर तथा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग द्वारा अपना घर शालीमार से पधारे लोगो को समझाया गया ट्रेनिंग के दौरान सेन्ट जॉन एम्बुलेंस इंडिया अलवर शाखा के चेयरमैन गिरीश गुप्ता , रेड क्रॉस सोसाइटी की यूथ विंग के चेयरमैन शशांक झालानी, राजऋषि मत्स्य यूनिवर्सिटी के आशुतोष शर्मा, विकास गुप्ता, यश शर्मा एवं जितेन्द्र कुमार ने सहयोग देते हुए अहम भूमिका निभाई। ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत अपना घर शालीमार के नागरिको ने सीपीआर ट्रेनिंग का प्रैक्टिकल करके भी दिखाया स्थानीय नागरिको द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब डॉ कुमुद गुप्ता एवं डॉ एस सी मित्तल जी द्वारा दिए गए तथा कुछ प्रश्न जवानों से भी पूछे गए ताकि पता चल सके कि लोगो ने कितना ट्रेनिंग में सीखा है आगे भी इसी तरह की ट्रेनिंग शहर के विभिन्न इलाको एवं पुलिस थानों में करवाई जाएगी । ट्रेनिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक अलवर तेजस्वनी गौतम , एडिशनल पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह जी,सीओ हरीराम जी, अपना घर शालीमार सोसाइटी के निर्माणकर्ता अशोक सैनी, सदर थानाधिकारी राजेश कुमार जी, SI सज्जन सिंह जी सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं पुलिस के जवान उपस्थित थेट्रेनिंग के पश्चात् बरसात के मौसम को देखते हुए अपना घर शालीमार सोसाइटी में ही वृक्षारोपण भी किया गया कुल 11 छायादार, खुशबु वाले वृक्ष लगाकर पर्यावरण बचाओ का सन्देश दिया गया !

( राजकुमार अरोड़ा अलवर राजस्थान )
