राजस्थान अलवर महागुरु सोमवीर सिंह तंवर व जितेंद्र राठौड़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर तांग ता संघ व स्कूल ऑफ मार्शल आटर्स सेल्फ डिफेंस एकेडमी के सैकड़ों मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों की निकाली गई जागरूकता रैली | ( राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट अलवर )

( अलवर महागुरु सोमवीर सिंह तंवर व जितेंद्र राठौड़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर तांग ता संघ व स्कूल ऑफ मार्शल आटर्स सेल्फ डिफेंस एकेडमी के सैकड़ों मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों की निकाली गई जागरूकता रैली )
राजस्थान अलवर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर अलवर तांग ता संघ व स्कूल ऑफ मार्शल आटर्स सेल्फ डिफेंस एकेडमी के तत्वधान में अलवर में सैकड़ों मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों के द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली यह कार्यक्रम महागुरु सोमवीर सिंह तंवर व जितेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में किया गया,अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर यह रैली दी गुरुकुल संस्कार स्कूल से नयाबास चौराहे तक सभी खिलाड़ियों के माध्यम से निकाली गई है यह एक खेलो के प्रीत जागरूकता रैली है इस रैली का उद्देश्य खेलों के प्रति रूचि बढ़ाना क्योंकि जो भी खेलता है उसका शारीरिक व मानसिक दोनों का ही विकास होता हैं और आगामी ओलंपिक में भारत देश ज्यादा से ज्यादा पदक जीत कर आए,इस खेल जागरूकता रैली में सभी खिलाडियों के हाथ में बहुत ही शानदार पोस्टर थे, जोकि खिलाडियों ने स्वमं के हाथों से बनाये थे पोस्टर में दिग्गज खिलाड़ियों के पोस्टर थे ओलंपिक का लोगो था भारतीय ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी थे ,कार्यक्रम में शामिल, टेकाराम यादव,दिव्यांश मक्कर,नितिन सोढा, जय गुप्ता, निधि शर्मा ,तनु शर्मा ,रीवा जैन, सृस्टि यादव, धनुजा सैन, कबीर, प्रेरित आर्य, लोकेश, नैंसी, कशिश, रणवीर, मान्यता,प्रदीप, तमन्ना,इन सभी खिलाड़ियों ने राजस्थान थांग ता संघ के महासचिव चैन सिंह चारण उमेद सिंह शेखावत,कुँवर ब्रजराज सिंह इन सब का आभार व्यक्त किया,महागुरू सोमवीर सिंह तँवर ने बताया कि थांग ता खेल भारतीय मार्शल आर्ट है जो भारतीय खेल प्राधिकरण, खेलो इंडिया, स्कूल खेल, भारतीय ओलंपिक संघ इन सभी मे हैऔर राजस्थान में थांग ता खेल को पूरी तरह से फैलाया जाएगा और सभी खिलाड़ियों को इस खेल के प्रति प्रेरित किया जाएगा ।

( राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट अलवर )
