राजस्थान अलवर सिरमोली ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के टीचरों की घोर लापरवाही सामने आई दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 50% से कम निकलने पर अभिवावकों भारी आक्रोश स्कूल के गेट पर ताला लगाकर किया धरना प्रदर्शन अभिवावकों ने स्कूल के सभी अधिकारियों व कमर्चारियों पर लगाया आरोप मौके पर पहुंचे आला अधिकारी जांच कर उचित कार्यवाही करने का दिया आश्वासन। ( राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट )

( अलवर सिरमोली ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के टीचरों की घोर लापरवाही सामने आई दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 50% से कम निकलने पर अभिवावकों भारी आक्रोश स्कूल के गेट पर ताला लगाकर किया धरना प्रदर्शन अभिवावकों ने स्कूल के सभी अधिकारियों व कमर्चारियों पर लगाया आरोप मौके पर पहुंचे आला अधिकारी जांच कर उचित कार्यवाही करने का दिया आश्वासन )
राजस्थान अलवर केबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र के सिरमोली ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा के 46% रिजल्ट आने पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय के बाहरी गेट पर ताला लगाकर स्कूल स्टाफ के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि विद्यालय का स्टाफ पढ़ाई के स्तर को बेहतर नहीं कर सका जिसकी वजह से विद्यालय में रिजल्ट 50% से भी नीचे रहा है ऐसे में विद्यालय स्टाफ की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगता है कि आखिर किस तरह की, किस स्तर की पढ़ाई विद्यालय में कराई जा रही है जो दसवीं कक्षा का रिजल्ट अति सामान्य रहा है। ग्रामीण अनवर खान का कहना है कि कुल 29 विद्यार्थियों में से 12 पास हुए है, 11 विद्यार्थी हिंदी में फेल हुए, नवी कक्षा में 57 में से 17 बच्चों को एग्जाम नहीं देने दिया गया, 2 विद्यार्थियों को परीक्षा प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने परमिशन लेटर नहीं दिया, ग्राम वासियों व अभिभावकों ने स्कूल प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा सहित समस्त स्टाफ को हटाए जाने और इनके खिलाफ विभागीय जांच की मांग की है।

( राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट अलवर राजस्थान )
