उत्तर प्रदेश औरैया विधानसभा दिबियापु छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर अपना दल प्रदेश महासचिव जे एन कटियार जी का हुआ आगमन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य किया स्वागत। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया विधानसभा दिबियापु छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर अपना दल प्रदेश महासचिव जे एन कटियार जी का हुआ आगमन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य किया स्वागत )
उत्तर प्रदेश औरैया की (203) विधानसभा दिबियापुर में अपना दल एस के प्रदेश महासचिव श्री जे एन कटियार जी का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जहां आज राजश्री छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर अपना दल एस के केंद्रीय नेतृत्व के आज्ञा अनुसार प्रदेश के सभी जनपदों में छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाने का निर्देश के अनुपालन में आज जनपद औरैया के नगर दिबियापुर में प्रदेश के महासचिव श्री जैन कटिहार जी का आगमन हुआ। एवं फफूंद चौराहा पर अपना दल एस के वरिष्ठ नेता सुमेंद्र पोरवाल ने अपने सहयोगीगण अरशद नईम, नरेश कठेरिया, राहुल प्रजापति, अनिल यादव, दिनेश चंद्र पूर्व सभासद नगर पंचायत बिधूना, लक्ष्मीनारायण पोरवाल, हरी किशन पोरवाल, अशोक त्यागी मुरादगंज, विनोद बाबू राजपूत, पूर्व फौजी रामवीर सिंह यादव, एवं पंकज सिंह राणावत सहित सैकड़ों लोगों ने मुख्य अतिथि माननीय श्री कटियार जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर के पीतांबरा वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करने से पूर्व छत्रपति शाहूजी महाराज, सरदार वल्लभभाई पटेल, अपना दल एस के संस्थापक यश काई स्वर्गीय सोनेलाल पटेल एवं संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके जीवन दर्शन पर चर्चा की गई। वही सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री जे एन कटियार जी ने कहा की साहू जी महाराज ने अपने जीवन काल में दलितों शोषित वंचितों एवं गरीबों के उत्थान के लिए तथा समाज में बराबर की भागीदारी के लिए आरक्षण के जनक की भूमिका अदा की एवं उन्हीं की विचारधाराओं को अपना दल एस पार्टी आम जनता में प्रचारित व प्रसारित कर रही है। कार्य क्रम मैं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में अपना दल एस के वरिष्ठ नेता सुमेंद्र पोरवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल जी एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय आशीष पटेल जी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए अपना दल पार्टी को मजबूत प्रदान करने का कार्य करेंगे। जिससे आने वाले समय में माननीय बहन जी को उत्तर प्रदेश की गद्दी पर बैठाया जा सके। इस अवसर पर नामित जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश पाल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष रानी तोहरे एवं नरेश कठेरिया, अरशद नईम, हरी किशन पोरवाल, लक्ष्मीनारायण पोरवाल, अनिल यादव, दिनेश चंद्र पूर्व सभासद, अशोक कुमार त्यागी, विनोद बाबू राजपूत, रामवीर फौजी, पंकज सिंह राणावत सहित एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
