उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद मख्खन पुर क्षेत्र नगर पंचायत के अधिकारी की घोर लापरवाही सामने आई पानी की समस्यायों एंव पानी की टंकी न साफ़ होने से पाइप लाइन में गंदा पानी आने से पानी में निकल रहे कीड़े दे रहे मौत को दावत क्षेत्रिय ग्रामीणों में भारी आक्रोश। (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( वाइट रवि कुमार स्थानीय निवासी )

( फिरोजाबाद मख्खन पुर क्षेत्र नगर पंचायत के अधिकारी की घोर लापरवाही सामने आई पानी की समस्यायों एंव पानी की टंकी न साफ़ होने से पाइप लाइन में गंदा पानी आने से पानी में निकल रहे कीड़े दे रहे मौत को दावत क्षेत्रिय ग्रामीणों में भारी आक्रोश )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रचंड गर्मी में गला बार-बार सूख रहा है। ऐसे में पानी सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन मक्खनपुर में कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुॅचना एंव गंदे पानी की सप्लाई होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने पानी सप्लाई की माॅग की है। मक्खनपुर कस्वा में पिछले 15 दिनों से एक इलाके में पानी की पाइप लाइन से सप्लाई शुरू हो गयी है जबकि दूसरे इलाके में अभी तक पानी नहीं पहुॅच रहा है। लोगो का कहना है कि ठेकेदार नासिर खाॅ ने पाइप लाइन में बाॅल्व नहीं लगाये है जिससे पानी की सप्लाई नहीं पहुॅच रही है। ठेकेदार अपनी मनमानी तरीके से कार्य कर रहे है। लोगों का कहना है कि पानी की टंकी की अभी तक सफाई नहीं हुई है पहले भी गंदा पानी आता था और वीते दिनों भी पानी सप्लाई में एक सर्प का बच्चा भी दिखाई दिया था। उत्तर प्रदेश उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत बजाज ने इस भीषण गर्मी को देखते हुये पानी की सप्लाई की माॅग की है। जिससे जनता को परेशानी नहीं उठानी पडे।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!