उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर डी0ए0वी0 इण्टर कालेज में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री के0के0 मिश्र द्वारा बच्चों को बच्चो के तेज गति से वाहन न चलाने व स्टंट न करने हेतु किया गया जागरूक | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया दिबियापुर डी0ए0वी0 इण्टर कालेज में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री के0के0 मिश्र द्वारा बच्चों को बच्चो के तेज गति से वाहन न चलाने व स्टंट न करने हेतु किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औऱैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम व परिवहन विभाग की टीम द्वारा डी0ए0वी0 इण्टर कालेज गेल दिबियापुर में यातायात जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पी0टी0ओ0 रेहाना बानो व यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री के0के0 मिश्र द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि हम यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें तो स्वंय व अन्य व्यक्ति को सुरक्षित कर सकते हैं साथ ही बच्चो के तेज गति से वाहन न चलाने व स्टंट न करने हेतु जागरूक किया गया तथा स्कूली वाहनों के ड्राइवर द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर बच्चों को अपने माता-पिता से शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया। जन जागरूकता अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित शिक्षक व बच्चे मौजूद रहें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
