उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछ्ल्दा क्षेत्र में तीन बहेसी दरिंदों ने 14 वर्षीय किशोर बालिका को घर से उठाकर झाड़ियों में लेजाकर किया दुष्कर्म बहोसी की हालत में छोड़कर हुए फरार मौके पर पहुंची आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )



( एसपी चारु निगम )
( औरैया थाना अछ्ल्दा क्षेत्र में तीन बहेसी दरिंदों ने 14 वर्षीय किशोर बालिका को घर से उठाकर झाड़ियों में लेजाकर किया दुष्कर्म बहोसी की हालत में छोड़कर हुए फरार मौके पर पहुंची आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरैयाअछल्दा थाना क्षेत्रएक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात को बेटी, अपनी मां व भाई के साथ मकान के बरामदे में सो रही थी। तभी देर रात को गांव के गौरी, नेपाली उर्फ देवेश कुमार व कुलदीप किसी तरह बरामदे में आए और बेटी को उठाकर अपने साथ गांव में स्थित एक मंदिर के पास एकांत जगह पर ले गये।आरोप है कि तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी बेटी को निर्वस्त्र अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गये। इधर परिजन बेटी को ढूंढ़ते हुए शनिवार की दोपहर बाद वह मंदिर के पास पहुंचे। यहां पर वह झाड़ियों में नग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। यह देख परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटनाक्रम बताया। सूचना पर एसपी चारु निगम, एएसपी शिष्यपाल, सीओ बिधूना महेंद्र व अछल्दा थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता से पूछताछ कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। वहीं दोपहर में एसपी चारू निगम भी पीड़िता के गांव पहुंचीं और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गौरी, नेपाली उर्फ देवेश कुमार व कुलदीप के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

( पंकज सिंह राणावतकी खास रिपोर्ट )
