उत्तर प्रदेश आगरा थाना पिनाहट क्षेत्र दिनदहाड़े डबल मर्डर दिल दहेला वाली घटना व्यपारी के घर घुसे लूटेरों लूट के बाद पति पत्नी को उतारा मौत के घाट मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा थाना पिनाहट क्षेत्र दिनदहाड़े डबल मर्डर दिल दहेला वाली घटना व्यपारी के घर घुसे लूटेरों लूट के बाद पति पत्नी को उतारा मौत के घाट मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी )
उत्तर प्रदेश आगरा थाना पिनाहट क्षेत्ररविवार को कस्बे में व्यापारी दंपत्ति के शव मकान की दूसरी मंजिल पर पड़े मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला मार निवासी सुरेश चंद गुप्ता उम्र 70 वर्ष व्यापारी हैं।और रामलीला रोड पर तेल मिल की दुकान है।रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे पड़ोसी ने देखा कि सुरेश चंद गुप्ता की दूसरी मंजिल के मकान के दरवाजे खुले हुए थे।और सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना आसपास के पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।गल्ला व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता चारपाई पर पड़े हुए थे।और उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता चारपाई के नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी। वही पति के सिर पर चोट के निशान थे।पत्नी की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रहा है वही पुलिस जांच में जुटी हुई है |

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
