उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना आगरा रोड वृंदावन सिटी स्थानिय थाना क्षेत्र में किरायेदार से किराया मांगने पर किरायेदार ने दबंगों के साथ मिलकर मकान मालिक के परिजनों की जमकर की पिटाई चार लोग गम्भीर रूप से हुए घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतू पहुंचाया अस्पताल जांच में जुटी पुलिस। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट बोबी घायल )
(वाइट जयसिंह )
( फिरोजाबाद थाना आगरा रोड वृंदावन सिटी स्थानिय थाना क्षेत्र में किरायेदार से किराया मांगने पर किरायेदार ने दबंगों के साथ मिलकर मकान मालिक के परिजनों की जमकर की पिटाई चार लोग गम्भीर रूप से हुए घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतू पहुंचाया अस्पताल जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद स्थित आगरा रोड वृंदावन सिटी स्थानिय थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित वृंदावन सिटी में जय सिंह स्वजनों के साथ रहते हैं। उनके मकान में फिरोजाबाद भीम नगर निवासी राकेश किराए पर निवास करता है। वह यहां शटरिंग का काम करता है। रविवार को राकेश अपने भाई और साथियों को साथ लेकर वृंदावन सिटी पहुंच गया, जहां मकान मालिक के साथ ही उनके भतीजे बाबी समेत घर की महिलाओं के साथ भी लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इसमें चाचा—भतीजे समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि आरोपित उनके घर में विगत दस माह से किराए पर रह रहा है। हर बार किराया मांगने पर आज कल करता रहता था। शनिवार को उसने रविवार को किराया देने की बात कही थी और आज वह दर्जन भर लोगों को गाड़ी में भरकर ले आया। जिन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी, जिसमें सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
