उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक का किया आयोजन | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया दिबियापुर पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक का किया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर रोड पर स्थित पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। सशक्तिकरण अभियान के पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया एवं गुर सिखाया कि किस प्रकार से जिन बूथों पर भाजपा को अब तक सफलता नहीं मिली है। उन बूथों पर जाकर के समीक्षा करना एवं कारणों का पता करके उसको मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार गरीबों को भी एहसास हुआ कि गरीबों के लिए भी सरकारें होती हैं सरकार की सभी योजनाओं का लाभ नीचे तबका तक गरीबों तक सीधे पहुंच रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आ रही है। शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान भाजपा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, जिसके सम्बन्ध में आज पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई है। जिसको जो जिम्मेदारी मिली वह लोग उन बूथों पर जाएंगे और उसे मजबूत करने के लिए संपर्क करेंगे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
