उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना रामगढ़ क्षेत्र वार्ड न0 25/61 में नगर निगम घोर लापरवाही सामने आई पानी की किल्लत से जूझ रही क्षेत्रिय जनता मे दिखा भारी आक्रोश उपाध्यक्ष इमरान मंसूरी द्वारा पानी की समस्यायों को लेकर जिलाधिकारी के नाम थाना रामगढ प्रभारी को सौपा गया ज्ञापन।   ( जिला संवाददाता वसीम उसमानी की खास रिपोर्ट )

 

( फिरोजाबाद थाना रामगढ़ क्षेत्र वार्ड न0 25/61 में नगर निगम घोर लापरवाही सामने आई पानी की किल्लत से जूझ रही क्षेत्रिय जनता मे दिखा भारी आक्रोश उपाध्यक्ष इमरान मंसूरी द्वारा पानी की समस्यायों को लेकर जिलाधिकारी के नाम थाना रामगढ प्रभारी को सौपा गया ज्ञापन )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फिरोजाबाद इमरान मंसूरी ने नगर निगम के वार्ड न. 52 व 61 में कई वर्षो से चल रही पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रिये नागरिको के साथ एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के नाम थाना रामगढ़ पुलिस को सौंपा , इमरान मंसूरी ने बताया क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन भी नही डली हुई हैं , हमारे दृारा लगातार कई वर्षो से नगर निगम में शिकायती पत्र देकर अवगत कराया जा रहा हैं लेकिन एक भी बार महापौर और पार्षदों ने आकर नही देखा लोग 500 रूपये देकर किराय पर पानी पी रहे लेकिन पानी की समस्या का समाधान नही हो पा रहा हैं , जिला उपाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा अगर पानी की समस्या का समाधान नही हुआ तो जल्द ही नगर निगम में भूख हड़ताल करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी |

  ( जिला संवाददाता वसीम उसमानी की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!