उत्तर प्रदेश आगरा साईबर सेल टीम द्वारा जैतपुर ठगी करने वाले हैलो गैंग के सदस्यों की सम्पत्ति की गई ज़ब्त हैलो गैंग के गिरोह बंद गुर्गों में मचा हड़कंप। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा साईबर सेल टीम द्वारा जैतपुर ठगी करने वाले हैलो गैंग के सदस्यों की सम्पत्ति की गई ज़ब्त हैलो गैंग के गिरोह बंद गुर्गों में मचा हड़कंप )

उत्तर प्रदेश आगरा जैतपुर सोमवार को हेलो गेंग के सदस्य रहे जैतपुर के, तडहेता गांव के गौरव राजपूत के घर को पुलिस प्रशासन ने गिरोहबंद अधिनियम में कुर्क कर लिया। जिससे हेलो गेंग में हडकंप मच गया है। 27 अगस्त 2020 में देशभर में यमुना के बीहड से चल रहे ठगी के कारोबार का पुलिस और साइबर सैल की टीम ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर हेलो गेंग का भांडाफोड किया था। तडहेता गांव के बीहड से चल रहे गिरोह में गौरव राजपूत पुत्र श्रीनिवास शामिल था। जैतपुर के बाद खेडा राठौर, पिढौरा, पिनाहट पुलिस ने भी हेलो गेंग के सदस्यों को जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद भी गौरव राजपूत की संदिग्ध सामाजिक गतिविधियां नहीं थमी। जिसपर डीएम प्रभु एन सिंह ने गिरोह बंद एवं असमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में गौरव के घर की कुर्की के आदेश दिये। जिसपर एसडीएम बाह रतन वर्मा, एसओ जैतपुर अवनीत मान ने सोमवार को उसके घर को कुर्क ‌कर लिया। पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही से हेलो गेंग में हडकंप मच गया है।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!