उत्तर प्रदेश लखनऊ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फिल्म काली के एक आपत्ति जनक फोटो, जिससे जनमानस की धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध मे थाना हजरतगंज पर फिल्म काली के निर्माता लीना मणिमेकलाई पर सुसंगत धारा मे एफआईआर हुई दर्ज | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( लखनऊ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फिल्म काली के एक आपत्ति जनक फोटो, जिससे जनमानस की धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध मे थाना हजरतगंज पर फिल्म काली के निर्माता लीना मणिमेकलाई पर सुसंगत धारा मे एफआईआर हुई दर्ज )

उत्तर प्रदेश लखनऊ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फिल्म काली के एक आपत्ति जनक फोटो, जिससे जनमानस की धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध मे थाना हजरतगंज पर सुसंगत धारा मे अभियोग पंजीकृत किया गया है, के संबंध मे डीसीपी सेंट्रल द्वारा दी गयी बाईट। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की फिल्म काली का पोस्टर इस समय विवादों में है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर सामने आया है।उसमे देखा जा सकता है कि मां काली के रूप में अभिनेत्री धूम्रपान कर रही है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद इसको लेकर विवाद हो रहा है।फिल्म काली के ट्रेलर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं बल्कि बढ़ता जा रहा है।राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने एक अधिवक्ता की तहरीर पर फिल्म निर्माता लीना के खिलाफ आपराधिक साज़िश,धार्मिक भावनाओं को आहत करने, भड़काने और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।हजरतगंज पुलिस जांच में जुट गई है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि फिल्म के पोस्टर में आपत्तिजनक तरीके से मां काली को दिखाया गया है।जिसके वजह से करोड़ों हिन्दुओं की आस्था आहत हुई है।अधिवक्ता ने की मांग है कि फिल्म के निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और फिल्म को प्रतिबंधित भी किया जाए।पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है।

रामनगरी के संतों में नाराजगी

रामनगरी अयोध्या के साधु-संतों ने भी फिल्म काली पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।फिल्म काली के ट्रेलर में देवी मां को धूम्रपान करते दिखाए जाने के बाद रामनगरी के संतों ने नाराजगी व्यक्त की है।संत समाज ने इसको सनातन धर्म का अपमान बताते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म को लेकर आपत्ति जताते हुए फिल्म का विरोध किया है और सेंसर बोर्ड से मांग की है कि ऐसी फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।फिल्म निर्माता के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

महंत राजू दास ने दी चेतावनी

रामनगरी के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने फिल्म की निंदा की है।उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने के साथ ही गृहमंत्री से मांग की है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिंदू देवी देवताओं के बारे में इस तरीके की फिल्म बनाई जाएगी तो फिर स्थितियां विपरीत हो जाएंगी।मात्र नूपुर शर्मा के बयान से पूरे देश में भूचाल आ गया।56 कंट्री बिलबिला गयी। राजू दास ने कहा कि अगर आप कार्रवाई नहीं करोगे तो हम कह सकते है।सर तन से जुदा हम भी कर सकते हैं।पूरे देश में वह स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि आपको हिंदुस्तान छोड़कर कहीं और जाना पड़ेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!