उत्तर प्रदेश बाराबंकी थाना टिकैतनगर क्षेत्र घर से बाहर खेलने गये न4 वर्षीय बालक हो गया लापता काफी प्रयास के बाद नहर में तैरता मिला शव परिजनों मे मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस । ( अमर सिंह राणा की खास रिपोर्ट )


( थाना टिकैतनगर क्षेत्र घर से बाहर खेलने गये न4 वर्षीय बालक हो गया लापता काफी प्रयास के बाद नहर में तैरता मिला शव परिजनों मे मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
बाराबंकी थाना टिकैतनगर क्षेत्र में एक 4 साल बच्चे की नहर में डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना टिकैतनगर के बहोरीपुर गांव निवासी राम किशन का 4 साल बेटा सनी कल देर शाम घर से बाहर खेलने गया था। जोकि देर रात होने पर घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने किसी दुर्घटना की शंका पर उन्होंने बच्चे की खोजबीन शुरुआत की। देर रात तक चली तलाश में बच्चे का कोई अता- पता न चला। जिस पर परिजन थक हार के रात्रि विश्राम को चले गए। सुबह होने पर परिजन फिर से अपने बच्चे सनी की तलाश में जुट गए परिजन जब गांव के बाहर दरियापुर के पास बनी नहर पर पहुंचे। तो बच्चे की नहर में गिरने की संख्या पर उन्होंने नहर विभाग से नहर में पानी बंद करने के लिए कहा। नहर में जल प्रवाह रुकने के बाद सनी का शव नहर में उतराने लगा। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने नहर से बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
