उत्तर प्रदेश वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंचेंगे वाराणसी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कई यातायात रुटो पर का किया गया डायवर्सन जानें किन रास्तों पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंचेंगे वाराणसी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कई यातायात रुटो पर का किया गया डायवर्सन जानें किन रास्तों पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित। )

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे।पीएम के आगमन को लेकर बुधवार दोपहर वाराणसी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट रिहर्सल किया गया।रिहर्सल के लिए डमी फ्लीट दोपहर 11.10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची।उसके बाद एसपीजी टीम की देखरेख में जांच करने के बाद वाहनों को एप्रन तक प्रवेश दिया गया। एयरपोर्ट से 1.20 बजे फ्लीट शहर के लिए निकली।पुलिस लाइन से कार्यक्रम स्थल तक भी फ्लीट रिहर्सल किया गया।

जानें किन रास्तों पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित

मिली जानकारी के‌ अनुसार सभी वीवीआईपी रास्तो पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है।गुरूवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पुलिस लाइन, पुलिस लाइन चौराहा, ताड़ीखाना, चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, मलदहिया, सिगरा पेट्रोल पम्प, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा स्टेडियम से जुड़े सभी मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा।मगर इस दौरान एंबुलेंस,शव और दिव्यांगजनों के वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगें।

एयरपोर्ट पर नहीं जारी होगा आगंतुक पास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट पर मिलने वाले आगंतुक पास पर भी रोक लगा दी गयी है।पीएम मोदी की आगवानी करने वाले नेताओं को छोड़कर किसी भी व्यक्ति का पास जारी नहीं किया जायेगा।एयरलाइंस के अधिकारियों ने भी गुरूवार को दोपहर में हवाई यात्रा करने वालों को सूचित किया है कि जिन यात्रियों को प्रतिबंधित मार्गों से आना था वे पूर्व निर्धारित समय से पहले ही घर से निकलकर समय से एयरपोर्ट पर पहुंच जायें।

डीएम ने कहा 11 बजे तक बंद कर दें स्कूल

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शहर के सभी स्कूल प्रबंधकों से अपील की है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए वो 11 बजे तक अपने शिक्षण संस्थान बंद कर दें। जिससे रूट डायवर्ट होने से बच्चों को परेशान न होना पड़े।डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए किसी भी स्कूल में छुट्टी नहीं की गयी है। प्रबंधकों से अपील की गयी है कि वो अपने स्कूल में 11 बजे सुबह छुट्टी कर दें।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!