उत्तर प्रदेश लखनऊ आज आएंगी लखनऊ राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू लोक भवन में एनडीए की बैठक में शामिल होंगी करेंगी भाजपा नेताओं से वोट और समर्थन की अपील | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( लखनऊ आज आएंगी लखनऊ राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू लोक भवन में एनडीए की बैठक में शामिल होंगी करेंगी भाजपा नेताओं से वोट और समर्थन की अपील )
उत्तर प्रदेश लखनऊ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को राजधानी लखनऊ आ रहीं हैं। द्रौपदी मुर्मू लोक भवन में एनडीए की बैठक में शामिल होंगी और भारतीय जनता पार्टी,अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से वोट और समर्थन देने की अपील करेंगी।भाजपा मुर्मू के राजधानी दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी। मिली जानकारी के अनुसार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर तीन बजे चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्रौपदी मुर्मू स्वागत करेंगे,तो वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भी द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया जाएगा।
