उत्तर प्रदेश औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में पुत्र ने अपने पिता को ईट कुचल कर सुलाई मौत की नींद परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( वाइट- ग्राम प्रधान विजय प्रताप दोहरे )
( औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में पुत्र ने अपने पिता को ईट कुचल कर सुलाई मौत की नींद परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ीन गांव में शराब के नशे में कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट औरैया के पढीन गाँव मे एक कलयुगी पुत्र ने पिता की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी।जिससें गांव में सनसनी फैल गयी।मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन का है जहां पर गुरुवार दोपहर शराब के नशे में जगदंबा सिंह ने अपने पिता गिरजेश (75) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय घर में छोटे बच्चे थे। तभी शराब के नशे में घर पहुंचे जगदंबा ने पिता के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह बेहोश होकर वहीं कमरे में गिर गए। इसके बाद पुत्र ने ईंट से कई बार वार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
