भारत के अच्छे दोस्त माने जाने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की विगत दिनों गोली मारे जाने की खबर ने हिला के रख दिया पूरे भारत देश को शिंज़ो की इलाज के दौरान हुई मौत से पूरे मे विश्व में छाई शोक की लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया आज 9 जुलाई को पूरे भारत में राजकीय शोक की गई घोषणा। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( भारत के अच्छे दोस्त माने जाने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की विगत दिनों गोली मारे जाने की खबर ने हिला के रख दिया पूरे भारत देश को शिंज़ो की इलाज के दौरान हुई मौत से पूरे मे विश्व में छाई शोक की लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया आज 9 जुलाई को पूरे भारत में राजकीय शोक की गई घोषणा )

लखनऊ भारत के अच्छे दोस्त माने जाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार सुबह गोली मारे जाने की खबर सामने आई।अब शिंजो आबे की मौत की खबर से पूरे विश्व समेत भारत में शोक की लहर है।आइए आपको बताते हैं कि आज का पूरा घटनाक्रम क्या था। आपको बता दें घटना भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) की है। आबे पर फायरिंग उस समय हुई,जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान फायरिंग की आवाज आई और आबे जमीन पर गिर ग‌ए।शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मारी।बाद में ये साफ हुआ कि उन पर पीछे से फायरिंग हुई।शिंजो आबे पर हमला करने वाला यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया।उसके पास से गन बरामद हुई है। ये किसी टीवी कैमरे की तरह नजर आती है। जापानी मीडिया के मुताबिक हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। हमलावर मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था। आपको बता दें कि कुछ मीडिया संस्थानों ने सुबह यानी भारतीय समय के अनुसार सुबह 8 बजे जब यह हादसा हुआ तब कुछ समय बाद ही यह खबर सामने आ रही थी कि शिंजो आबे की मौत हो चुकी है। उनको अस्पताल ले जाने में भी थोड़ा ज्यादा समय लगा। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। शिंजो आबे अस्पताल में भी लगभग 6 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ते रहे। जापानी मीडिया के अनुसार शिंजो आबे की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थी।इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं दिखा। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई। मीडिया के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक शिंजो आबे पर हमला करने वाले ने अपराध कबूल लिया है। उसने कहा है कि वह आबे की हत्या करना चाहता था,क्योंकि वह उनसे असंतुष्ट था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा कि भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही। आज पूरे भारत में शोक है। इस मुश्किल वक्त में हम पूरी ताकत के साथ अपने जापानी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने शिंजो के सम्मान में कल यानी 9 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की। आपको बता दें कि शिंजो आबे की हत्या न सिर्फ जापान के लिए बल्कि भारत के लिहाज से भी एक बडी छति है।पूरे विश्व ने एक राष्ट्रवादी सोच और अच्छी छवि के व्यक्ति को खो दिया है। पीएम मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा की। पीएम मोदी ने कहा कि हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!