बस्ती से ख़ास खबर बस्ती में दो साल बाद कांवड यात्र व मेले का हो आयोजन पर श्रद्धालुओं की संख्या लगभग पांच लाख से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद से प्रशासन की कड़ी व्यवस्था हेलीकॉप्टर व ड्रोन कैमरा रख्खेगा पैनी नजर। ( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट )

( बस्ती में दो साल बाद कांवड यात्र व मेले का हो आयोजन पर श्रद्धालुओं की संख्या लगभग पांच लाख से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद से प्रशासन की कड़ी व्यवस्था हेलीकॉप्टर व ड्रोन कैमरा रख्खेगा पैनी नजर )

कांवड़ मेले की तैयारियों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। तेरस पर उमड़ने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और नियंत्रण की भी फुलप्रूफ व्यवस्था बनाई जा रही है। 24 जुलाई से फोरलेन पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा, जो 27 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। सुरक्षा की कमान करीब पंद्रह सौ पुलिस कर्मियों के हाथ में होगी। तो 25 और 26 को उमड़ने वाली भीड़ पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर की डिमांड की गई है। सावन के तेरस पर बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या के सरयू तट से जल भरते हैं। पैदल चलते हुए जिले के भदेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। तेरस से दो दिन पहले ही कांवड़िए जल भरने के लिए अयोध्या के लिए निकल पड़ते हैं। विविध वाहनों से और पैदल नाचते-गाते जाने वाले भक्तों की सुरक्षा प्रशासन और पुलिस के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होती है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ यात्रा व मेले में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए बेहद पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। 25 व 26 जुलाई को उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए निगरानी के लिए हेलीकाप्टर की डिमांड भी की गई है। ड्रोन कैमरे से भी निगहबानी की जाएगी। करीब डेढ़ हजार पुलिस अफसरों व कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसमें करीब पांच सौ पुलिस कर्मी गैरजनपदों से आएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। दो साल बाद होगा कांवड़ यात्रा का आयोजन कोविड महामारी के चलते 2020 व 2021 में कांवड़ यात्रा व मेले का आयोजन प्रतिबंधित करना पड़ा था। 2019 के बाद 2022 में आयोजित होने जा रही कांवड़ यात्रा व मेले में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन बेहद पुख्ता प्रबंध करने में जुटा है। भदेश्वरनाथ धाम पर श्रद्धालुओं की जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया जा चुका है। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग आदि सभी तैयारियों का खाका खींच लिया गया है। शहरी क्षेत्र में भी कांवड़ यात्रा के दौरान 24 जुलाई से 27 जुलाई तक रूट डायवर्जन का चार्ट तैयार किया जा चुका है।

( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!