झारखंड के देवघर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन एवं चांदी के बर्तन से करेंगे बाबा बैद्यनाथ की पूजा पंडितों द्वारा होगा चारो वेदों का पाठ। (धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( देवघर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन एवं चांदी के बर्तन से करेंगे बाबा बैद्यनाथ की पूजा पंडितों द्वारा होगा चारो वेदों का पाठ )
झारखंड के देवघर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को झारखंड के देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद बाबा मंदिर पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ की पूजा करेंगे।मंदिर प्रशासन पीएम मोदी के स्वागत से लेकर पूजा कराने की सारी व्यवस्था को भव्य और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। मंदिर प्रशासन पीएम मोदी को चांदी के बर्तनों से पूजा कराने का प्रबंध कर रहा है।पीएम मोदी के मंदिर में प्रवेश करते ही चार अलग-अलग मंदिरों में बैठे पंडितों द्वारा चारों वेदों का पाठ किया जायेगा. bपीएम मोदी पुरोहितों का करेंगे अभिवादन | बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दैनिक पूजा में उपयोग होने वाले लगभग साढ़े सात किलो चांदी के बर्तन की सफाई और मरम्मत के लिए कारीगर के पास भेजा गया है।बर्तन को चमकाने और ठीक करने की जिम्मेदारी मंदिर कर्मचारी धर्मानंद झा को दी गयी है।पीएम मोदी के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश करते ही उनके हाथ धोने से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक जाने के लिए खास व्यवस्था की जा रही है।वीआईपी गेट से लेकर पूरे मंदिर परिसर तक कारपेट बिछाया जायेगा।पीएम मोदी के मंदिर में प्रवेश करते ही चार अलग-अलग मंदिरों में बैठे पंडितों द्वारा चारों वेदों का पाठ किया जायेगा।पूजा करने के बाद पीएम मोदी बाबा मंदिर की परिक्रमा कर मंदिरों में बैठे पुरोहितों का अभिवादन भी करेंगे। 12 को दिल्ली से विशेष विमान से पहुंचेंगे पीएम मोदी मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से लगभग सवा एक बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।इसके बाद पीएम मोदी सीधे एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लगभग 20-25 मिनट तक पूजा करेंगे। पीएम मोदी मंदिर से लगभग 3.15 बजे देवघर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे।जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना हो जायेंगे।
