उत्तर प्रदेश कौशाम्बी थाना कोखराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दबिश के दौरान चोरी की एक कार 07 बाइक,07 अवैध असलहा,व कारतूस बरामद कर 09 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार की खास रिपोर्ट )


( कौशाम्बी थाना कोखराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दबिश के दौरान चोरी की एक कार 07 बाइक,07 अवैध असलहा,व कारतूस बरामद कर 09 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसओजी टीम और कोखराज प्रभारी द्वारा परसखी गांव की एक बाग में दबिश देकर कुश्ती चैंपियन सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 7 बाइक सात तमंचा कारतूस और एक कार बरामद किया ह वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुश्ती चैंपियन रामकिशन तिवारी उर्फ अर्जुन पहलवान पुत्र रामनारायण निवासी शुजातपुर बम्हरौली गैंग चलाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे थाना अध्यक्ष कोखराज गणेश प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अभिलाष तिवारी, सुमित आनंद प्रसाद सिंह सोलंकी, रिशु सिंह, सूर्य प्रकाश, सोनू,यादव, अनूप कुमार, दीपक यादव, आशीष मिश्रा, दिनेश, शिव बाबू, सुरेश अमन, उदय और एसओजी टीम प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह, उप निरीक्षक प्रवेश यादव प्रभारी, सर्विलांस सिपाही प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, कमलेश यादव, जितेन्द्र सिंह, मनोज कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, मनीष कुमार, विवेक कुमार यादव, चेतन बाबू, दीपक यादव, नीरज चौधरी, ने संयुक्त रूप से हिसामपुर परसखी गांव की एक बाग में दबिश देकर बाइक चोर गैंग के 9 सदस्य रामानुज तिवारी पुत्र राम नारायण तिवारी निवासी निधियांवां, शिव धर दुबे पुत्र प्रवीण दुबे निवासी काजू थाना चरवा, आकाश दुबे उर्फ बीरबल पुत्र सुधीर दुबे निवासी टीकर डीह थाना कोखराज, अमर सिंह उर्फ आनंद सिंह पुत्र रामबचन निवासी ग्राम दीया उपरहार थाना सराय अकिल, तरुण राज मिश्रा पुत्र वरुण मिश्रा निवासी ग्राम गौरा रोड भरवारी थाना कोखराज, राम किशुन तिवारी उर्फ अर्जुन तिवारी पुत्र राम नारायण तिवारी निवासी ग्राम शुजातपुर बम्हरौली, मोनू उर्फ राज केसरवानी पुत्र बनवारी निवासी ग्राम ट्रांसपोर्ट नगर थाना धूमनगंज प्रयागराज, अजय पटेल उर्फ अरमान बाबा पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम बम्हरौली थाना कोखराज, मोहम्मद शाहिद पुत्र बाबू हुसैन निवासी ग्राम लवधना थाना महेवा घाट को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर सात बाइक एक कार सात तमंचा व सात कारतूस बरामद किया गया! कई अपराधियों के खिलाफ प्रयागराज प्रतापगढ़ फतेहपुर कर्वी सहित कई जिले में संगीन अपराध दर्ज है! उन्होंने बताया कि कुश्ती चैंपियन राम किशन पहलवान सभी अपराधियों को संरक्षण देकर उनसे लूट करवाता था! कुश्ती चैंपियन भाजपा के एक बड़े नेता के संरक्षण में काफी दिनों से बचता चल रहा था! लेकिन पुलिस की निगाहों में धूल झोंक कर कार्य करने वाले कुश्ती चैंपियन को अंतिम दौर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया कुश्ती चैंपियन काफी अरसे से लूट का माल बेचने खरीदने का कार्य कर रहा था चोरी लूट के माल के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के अनुसार सभी अभियुक्त गणों के खिलाफ गैंगस्टर का मामला भी दर्ज किया जाएगा अपराध की दुनिया में रहकर जो भी संपत्ति अपराधियों द्वारा बनाई गई है उस पर पुलिस जांच कर कार्यवाही करेगी।
