उत्तर प्रदेश आगरा थाना शाहगंज क्षेत्र छात्रा से छेड़खानी,अश्लील मैसेज भेजने व धमकी देने वाला निकला सत्ताधारी विधायक का भतीजा छात्रा ने लगाया आरोप पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा थाना शाहगंज क्षेत्र छात्रा से छेड़खानी,अश्लील मैसेज भेजने व धमकी देने वाला निकला सत्ताधारी विधायक का भतीजा छात्रा ने लगाया आरोप पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश आगरा शाहगंज थाना क्षेत्र के पॉश इलाके अर्जुन नगर की रहने वाली एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि वह एक प्राइवेट संस्था से पढ़ाई कर रही है। स्कूल से घर और घर से स्कूल जाने के दौरान उसे रास्ते में सत्ताधारी विधायक का भतीजा रोकता है, छेड़खानी करता है और अश्लील मैसेज भेजता है। जब वह इसका विरोध करती है तो सत्ताधारी विधायक के भतीजे द्वारा धमकी दी जाती कि उसे उठा लिया जाएगा और पुलिस कुछ नहीं करेगी क्योंकि उसके ताऊ सत्ता के विधायक हैं।पीड़िता ने इस बात की शिकायत एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी से की। जांच के बाद थाना शाहगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर धारा 354, 354d और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सत्ताधारी विधायक के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्यवाही में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह सत्ताधारी विधायक अभी हाल ही में राजनीतिक दल बदलकर बीजेपी से जुड़े और देहात सीट से विधायक बने। विधायक के भतीजे की इस हरकत और मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक जी की राजनीति में छीछालेदर हो रही है।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
