उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों राशन कोटा डीलर के हुईं 25 लाख की चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा राशन कोटेदार का नौकर ही निकला चोर भारी मात्रा में सोने,व चांदी के जेवरात बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

 

( औरैया थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों राशन कोटा डीलर के हुईं 25 लाख की चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा राशन कोटेदार का नौकर ही निकला चोर भारी मात्रा में सोने,व चांदी के जेवरात बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में एसओजी औरैया टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 18/19.06.2022 की रात्रि को कुदरकोट, विधूना में राशन कोटा डीलर के घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर को चोरी किये गये करीब 25 लाख रूपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषणों सहित शतप्रतिशत माल की बरामदगी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण=
दिनांक 19.06.2022 को थाना विधूना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुदरकोट के राशन डीलर अंजनी कुमार दीक्षित पुत्र स्वo कृष्ण चन्द्र दीक्षित नि० कुदरकोट थाना विधूना के घर से दिनांक 18/19.06.2022 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा करीब 25 लाख कीमत के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिये गये है। वादी की तहरीर के आधार में थाना विधूना मु०अ०सं० 221 / 22 धारा 457, 380 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा घटना का निरीक्षण जनपदीय फील्ड यूनिट टीम एवं उच्चाधिकारियों द्वारा अपनी टीम सहित किया गया था। जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विगत में हुई चोरी की घटना के अनावरण तथा उनपर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगत द्वारा एसओजी टीम को लगाया गया था। इसी क्रम में एसओजी टीम द्वारा विभिन्न घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मुखबिर मामूर किये गये एवं विभिन्न साक्ष्य संकलन का कार्य किया गया था तथा इसी क्रम में आज दिनांक 11.07.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल एवं क्षेत्राधिकारी विधूना के नेतृत्व में एसओजी टीम औरैया द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर कुदरकोट राशन डीलर के घर चोरी करने वाले अभियुक्त को कुदरकोट स्थित गुड्डू दीक्षित की आरा मशीन वाली गली से चोरी में माल सहित गिरफ्तार किया गया।

पूंछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द्र दीक्षित पुत्र ओम प्रताप दीक्षित नि० ग्राम खेडा सिरोली थाना कोतवाली जनपद फर्रुखाबाद हाल पता पुराना मकान वादी कुदरकोट विधूना औरैया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अभियुक्त वादी के पुराने घर में अपने परिवार सहित रहता है।
एवं विगत कई वर्षों से वादी के घर आना जाना था तथा घर के छोटे मोटे काम करना एवं कोटे के काम में भी सहयोग करता था एवं वादी के घर की भौगोलिक व निजी स्थिति से भलीभाँति परिचित था। दिनांक 18.06.2022 को जब वादी का पुत्र अमित अपनी बहन को लेने छिबरामऊ, कन्नौज जा रहा था तो अभियुक्त ने पूर्व नियोजित योजना के अनुसार अपने भतीजे को फर्रुखाबाद से लाने की बात कहकर वादी के पुत्र के साथ छिबरामऊ तक गया था एवं फर्रुखाबाद न जाकर रात्रि करीब 08.00 बजे अभियुक्त कुदरकोट वापस आ गया तथा इधर उधर छिपा रहा तथा रात्रि करीब 02.00 बजे राशन डीलर के घर के सभी सदस्यों के सो जाने के उपरान्त छत के रास्ते से घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था तथा माल को अपने घर के पास ही गड्डा खोदकर गाढ दिया था तथा सुबह करीब 04.00 बजे वापस फर्रुखाबाद चला गया था जिससे किसी को उस पर शक न हो। एसओजी टीम द्वारा पूछताछ के डर से आज माल को निकालकर कहीं बेचने जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त विवरण

गोविन्द दीक्षित पुत्र ओम प्रताप दीक्षित नि० ग्राम खेडा सिरोली थाना कोतवाली जनपद फर्रुखाबाद हाल पता पुराना मकान वादी कुदरकोट विधूना औरैया।
आपराधिक इतिहास
1 मु०अ०सं० 221/ 22 धारा 457, 380 411 भादवि थाना विधूना औरैय 2 मु०अ०सं० 35 / 21 धारा 363, 366 भादवि थाना कोतवाली फर्रुखाबाद।
पुलिस टीम द्वारा चोरी हुए शतप्रतिशत माल की बरामदगी की गयी है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रूपये है।
1. 01 गले का हार

2 02 मंगल सूत्र
3. 02 सोने के कंगन

4. 01 माथे की विन्दिया

5. 03 जोड़ी झुमकी

6. 02 जोडी बाले

7. 01 नथनी मय चेन

8. 07 अंगूठी मर्दाना

9. 05 अंगूठी जनाना
10. 01 हाय व 02 ओहम

11. 01 लोकेट गणेशजी

12. 02 नोज रिंग

13. 03 नाक की वाली

14. 01 सोने की तीली

15. 46 चांदी के सिक्के

16. 09 जोडी पायल
17. 02 कटोरी चांदी की

18 04 शंख / नारियल चांदी की

19. 02 चांदी की चम्मच

20. 01 चांदी गाय

21. 01 चादी का दीपक

22. 01 चांदी का कमर का गुच्छा

23. 27 बिछुवा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम=

निरी क्षक श्री सत्येन्द्र सिंह यादव प्रभारी एस०ओ०जी०, हे०का० रुपेन्द्र कुमार, का० धर्मेन्द्र कुमार का० दीपक कुमार, कां० प्रभात मणि त्रिपाठी का० अमित कुमार, का० सिद्वार्थ शुक्ला, कां० सुबोध कुमार का० ललित कुमार, का० विवेक कुमार का० भूपेन्द्र कुमार, का० सुभाष, का० विजयकान्त।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!