गोंडा जिलाधिकारी ने सदर तहसील परिसर पर बन रहे अधिकारियों/ कमर्चारियों निर्माणधीन राजकीय आवास का किया औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर सम्बंधित अधिकारियों को लगाई फटकार । ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट)

( जिलाधिकारी ने सदर तहसील परिसर पर बन रहे अधिकारियों/ कमर्चारियों निर्माणधीन राजकीय आवास का किया औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर सम्बंधित अधिकारियों को लगाई फटकार )
गोण्डा जिलाधिकारी डॉ0 उज्जवल कुमार ने आज सोमवार को सदर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तैयार हो रहे निर्माणाधीन राजकीय आवास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर देखा गया कि कराया गया कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं है। जिसको लेकर डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 के एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण हो रहे राजकीय आवास को पूरी गुणवत्ता के साथ समय से कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-1 सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट)
