उत्तर प्रदेश औरैया किसान प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपनी पूर्ण कार्यकारिणी के साथ सदस्यता से दिया इस्तीफा भेदभाव का लगाया आरोप। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया किसान प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपनी पूर्ण कार्यकारिणी के साथ सदस्यता से दिया इस्तीफा भेदभाव का लगाया आरोप )

उत्तर प्रदेश औरैया आम आदमी पार्टी जनपद औरैया के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री विनोद बाबू राजपूत ने अपने कार्यकारिणी के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि माननीय केजरीवाल जी की नीतियों को देखकर ही हम सभी किसान लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन जब हमने प्रदेश संगठन एवं जनपद संगठन में वैमनस्यता एवं गुटबाजी को देखा तो हमारा मन आम आदमी पार्टी से खिन्न हो गया है मैंने अपने सभी साथियों के साथ वार्ता करके आज मीडिया के माध्यम से अपना इस्तीफा दे दिया है एवं हम और हमारे सहयोगीगण आपस में विचार-विमर्श करके आगे की रणनीति पर कदम बढ़ाएंगे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!