उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे नाजायज असलहा, सब्बल, चाबी का गुच्छा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

 

 

उत्तर प्रदेश  पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फफूंद पुलिस ने दिनांक 16/02/2021 को समय करीब 03.00 बजे उ0नि0 पंकज तोमर मय हमराह का0 1165 रविन्द्र कुमार व का0 1262 सोनू भाटी ने चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र पाता में मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम ममरेजपुर आल के मोड के पास सद्दाम मोबाइल दुकान पर चोरी की योजना बना रहे अभियुक्तगण 1. राहुल पुत्र हीरालाल उम्र करीब 21 वर्ष 2. विकास पुत्र अमर सिंह उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण पुर्वा धारा थाना फफूंद जनपद औरैया को हिरासत पुलिस मे लिया गया । जामा तलाशी मे अभियुक्त राहुल के कब्जे से एक सब्बल लोहे की व चावी का गुच्छा जिसमे 15 चाभिया विभिन्न प्रकार की बरामद हुयी व अभि0 विकास उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व एक अदद कार0 जिन्दा 315 बोर व एक अधजली मोमबत्ती व एक अदद माचिस बरामद हुयी । जिसके सम्बन्ध मे थाना फफूंद मे मु0अ0सं0 56/21 धारा 401 भादवि व मु0अ0सं0 57/21 धारा 3/25 एएक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-राहुल पुत्र हीरालाल
2. विकास पुत्र अमर सिंह निवासीगण पुर्वा धारा थाना फफूंद जनपद औरैया
बरामदगी-
1.अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कार0 315 बोर
2.एक सब्बल लोहे की
3.एक चावी का गुच्छा जिसमे 15 चावी भिन्न -2 प्रकार की
4.एक अदद माचिस व एक अदद अधजली मोमबत्ती
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.उ0नि0 श्री पंकज तोमर चौकी प्रभारी पाता
2.का0 1165 रविन्द्र कुमार
3.का0 1262 सोनू राठी।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!