उत्तर प्रदेश आगरा होटल में युवक ने अध्यापक के प्रताणित करने से उब कर फांसी के फंदे पर लटककर दी जान मौके पर सोसाइडनोट बरामद लिखी जीवन की कहानी अध्यापक नौकरी के नाम पर करता था ठगी का कारोबार बीएसए अगरा ने दिए विभागीय कार्रवाई के आदेश। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा होटल में युवक ने अध्यापक के प्रताणित करने से उब कर फांसी के फंदे पर लटककर दी जान मौके पर सोसाइडनोट बरामद लिखी जीवन की कहानी अध्यापक नौकरी के नाम पर करता था ठगी का कारोबार बीएसए अगरा ने दिए विभागीय कार्रवाई के आदेश )
उत्तर प्रदेश आगरा होटल में युवक ने मेवली निवासी दीपक जादौन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मृतक के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमे उसे पूर्ण रूप से *विवेक राजपूत जो प्राथमिक विद्यालय नगला पूँछरीमे अध्यापक है* को जिम्मेदार बताया आत्महत्या करने का मुख्य कारण अभियुक्त विवेक राजपूत ने 5 लाख रूपये रोडवेज मे नौकरी के नाम हड़पे और उसके बाद मृतक के नाम व फोटो से कासगंज मे फर्जी ऑफिस खोलकर वहां के निवासियों से भी विवेक ने मृतक के नाम लाखों की हेरा फेरी की थी जिसकारण दीपक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार ये विवेक राजपूत नाम का अध्यापक पूर्व मे फर्जी Bed डिग्री 2005 के मेटर मे बर्खास्त हो चुका था। माननीय उच्चतम न्यायलय द्वारा इसे शर्तो के अधीन पुनः नौकरी मिली थी। साथ ही ये अध्यापक कभी भी अपने स्कूल नहीं जाता था। अभी कुछ और लोगो के नाम खुलने बाकी है जो पुलिस तफ्तीश मे सामने आएंगे और भी लोग हैँ जो विवेक राजपूत के साथ रहते थे और भोले भाले लोगो को चूना लगाते थे।संभवतः इन लोगों मे शिक्षा विभाग के कुछ और लोगो के चेहरा बेनकाब हो सकता है। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही आरम्भ कर दी है और जल्द ही दोषियों को सजा मिलेगी |

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
