जालौन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन के कैथेरी गांव से 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश की जनता को दी बड़ी सौगात | (धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( जालौन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन के कैथेरी गांव से 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश की जनता को दी बड़ी सौगात )

जालौन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जालौन के कैथेरी गांव से 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है।इसे लगभग 14,850 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा को समर्पित है।पहले यूपी की कनेक्टिविटी बहुत खराब थी।कानून व्यवस्था बहुत खराब थी,लेकिन योगी जी ने यूपी की तस्वीर बदल दी।उन्होंने कहा कि ये मोदी है, ये योगी है, यूपी का मिजाज बदल रहा है। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहाकि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है।ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है।

बुंदेलखंड के हर जिले में भी बनेंगे 75 अमृत सरोवर ;-

पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड के हर जिले में भी 75 अमृत सरोवर बनाएं जाएंगे। ये जल सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ा काम है।पीएम मोदी ने कहा कि इस मिशन के तहत बुंदेलखंड के लाखों परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। इसका बहुत बड़ा लाभ हमारी माताओं-बहनों को हुआ है। हम बुंदलेखंड में नदियों के पानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए हजारों करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। इससे बुंदेलखंड के बहुत बड़े हिस्से का जीवन बदलने वाला है। आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर हमने देश में अमृत सरोवरों के निर्माण का संकल्प लिया है।भारत में खिलौने बनाना पारंपरिक व्यवसाय रहा है। मैंने खिलौना उद्योगों को नए सिरे से काम करने का आग्रह किया था। लोगों से भी भारतीय खिलौने खरीदने का आग्रह किया था।

बुंदेलखंड के विकास में बहुत बड़ी ताकत यहां के कुटीर उद्योग ;-

पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास में बहुत बड़ी ताकत यहां के कुटीर उद्योगों की भी है। आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी सरकार द्वारा इस कुटीर परंपरा पर भी बल दिया जा रहा है। मेक इन इंडिया इसी कुटीर परंपरा से सशक्त होने वाला है। बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए हम जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं।

रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को रहना होगा बहुत सावधान ;- 

पीएम मोदी ने कहा कि हम कोई भी फैसला लें, निर्णय लें, नीति बनाएं, इसके पीछे सबसे बड़ी सोच यही होनी चाहिए कि इससे देश का विकास और तेज होगा।हर वो बात, जिससे देश को नुकसान होता है, देश का विकास प्रभावित होता है, उसे हमें दूर रखना है। उन्होंने कहा कि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है। पीएम मोदी ने कहा कि हम समय की मर्यादा का पालन कैसे करते हैं, इसके अनगिनत उदाहरण यूपी में ही हैं। काशी में विश्वनाथ धाम के सुंदरीकरण का काम हमारी ही सरकार ने ही शुरु किया और हमारी सरकार ने ही पूरा किया। गोरखपुर एम्स का शिलान्यास भी हमारी सरकार ने किया और उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार में हुआ। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास और लोकार्पण दोनों हमारी सरकार में हुआ। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी इसी का उदाहरण है। इसका काम अगले साल फरवरी में पूरा होना था, लेकिन ये 7-8 महीने पहले ही सेवा के लिए तैयार है।

आज यूपी में 35 से ज्यादा हैं मेडिकल कॉलेज हैं ;-

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय में यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं और 14 नए मेडिकल कॉलेज में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की जिस धारा पर आज देश चल रहा है उसके मूल में दो पहलू हैं। एक है इरादा और दूसरा है मर्यादा। हम देश के वर्तमान के लिए नई सुविधाएं ही नहीं गढ़ रहे बल्कि देश का भविष्य भी गढ़ रहे हैं।

यूपी में हर साल 200 किमी रेल लाइन का हो रहा दोहरीकरण ;-

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकार के समय यूपी में हर साल औसतन 50 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण होता था, आज औसतन 200 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। 2014 से पहले यूपी में सिर्फ 11,000 कॉमन सर्विस सेंटर थे, आज यूपी में 1.30 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं।

यूपी ने अच्छे-अच्छे राज्यों को छोड़ा पीछे ;-

पीएम मोदी ने कहा कि जिस यूपी में अमेठी रायफल कारखाना सिर्फ एक बोर्ड लगाकर खड़ा था, जिस यूपी में रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री सिर्फ डिब्बों का रंग-रोगन करती थी, उस यूपी में आज इतनी गंभीरता से काम हो रहे हैं कि उसने अच्छे-अच्छे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज यूपी जिस तरह आधुनिक हो रहा है, ये अभूतपूर्व है। जिस यूपी में सरयू नहर परियोजना को पूरा होने में 40 साल लगे, जिस यूपी में गोरखपुर फर्टिलाइजर प्लांट 30 साल से बंद बड़ा था, जिस यूपी में अर्जुन डैम परियोजना को पूरा होने में 12 साल लगे।

एक्सप्रेसवे के बगल में जो है स्थान,वहां हैं बहुत सारे किले ;-

पीएम मोदी ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के बगल में जो स्थान हैं, वहां पर बहुत सारे किले हैं।यूरोप के बहुत सारे देशों में किला देखने का बहुत बड़ा पर्यटन उद्योग चलता है। मैं आज योगी जी की सरकार से कहूंगा कि अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद आप भी इन किलो को देखने के लिए एक शानदार टूरिज्म सर्किट बनाइए।

नए संकल्पों को लेकर यूपी अब तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार ;-

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी नए संकल्पों को लेकर अब तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार हो चुका है।यही सबका साथ है, सबका विकास है।कोई पीछे न छूटे, सब मिलकर काम करें, इसी दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी के छोटे-छोटे जिले हवाई सेवा से जुड़ें, इसके लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है।

पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं ;-

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब माना जाता था कि यातायात के आधुनिक साधनों पर पहला अधिकार सिर्फ बड़े-बड़े शहरों का ही है,लेकिन अब सरकार भी बदली है, मिजाज भी बदला है।ये मोदी है,ये योगी है। पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।

ये एक्सप्रेसवे पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को देगा गति ;-

पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई है,लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा।

पहले यूपी की कनेक्टिविटी थी बहुत खराब ;-

पीएम मोदी ने कहा कि मैं दशकों से यूपी आता-जाता रहा हूं, यूपी के आशीर्वाद से पिछले आठ साल से देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्य करने का आप सबने जिम्मा दिया है,लेकिन मैंने हमेशा देखा कि अगर यूपी में दो महत्वपूर्ण चीजें जोड़ दी जाएं, तो यूपी चुनौतियों को चुनौती देने की बहुत बड़ी ताकत के साथ खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहला मुद्दा था- यहां की खराब कानून व्यवस्था, पहले यहां क्या हाल था ये आप जानते हैं। दूसरा, हर प्रकार से खराब कनेक्टिविटी।

बुंदेलखंड की धरती को मिला एक्सप्रेसवे का तोहफा ;-

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए लोगों  को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस धरती ने अनगिनत सूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारत भक्ति बहती है, जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है, उस बुंदेलखंड की धरती को आज एक्सप्रेसवे का उपहार देते हुए यूपी का सांसद होने के नाते मुझे बहुत खुशी हो रही है।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!