वाराणसी थाना रोहनिया क्षेत्र में प्रीती ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर लूटेरे दुकानदार की आंखों में झोंककर 20 ग्राम के 10 लाकेट लेकर हुआ फरार मच गया हड़कंप सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भदवर अंतर्गत पंडितपुर गांव लबे सड़क पर स्थित प्रीति ज्वेलर्स में बाइक सवार लूटेरा ने दिनदहाड़े 80 हजार के आभूषण लूट की घटना को अंजाम देकर बाइक से भागने में सफल रहा।घटना की सूचना लगते ही जिले के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण नीरज पांडेय,सीओ सदर अखिलेश राय,प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार मिश्रा,चौकी प्रभारी भदवर अमित सिंह इत्यादि ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ अग्रिम कार्यवाही में जुट गए है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलतः पिपरा कला थाना नरही जनपद बलिया हाल पता पंडितपुर थाना रोहनिया निवासी प्रीति ज्वेलर्स के संचालक कन्हैया सेठ नित्य के भाँति शुक्रवार को भी अपने घर मे बने दुकान में बैठे थे कि अचानक दोपहर में बाइक से पहुँचे 40 वर्षीय अधेड़ ने सोने की लाकेट देखने की बात कहकर देखने लगा जैसे ही बुजुर्ग दुकान संचालक ने लॉकेट निकाल अपने काउंटर पर रखा वैसे ही लुटेरा ने बुजुर्ग के आंख में मिर्च का पावडर फेंक 20 ग्राम के दस लॉकेट लेकर भाग निकला।वही इस बाबत पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी का कहना रहा कि घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली गयी है सीसीटीवी फुटेज चेक कराई जा रही है जल्द ही घटना का सफल अनावरण कर दिया जायेगा।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
