जौनपुर पेंटर के बेटे ने राष्ट्रीयत स्तर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जनपद के नाम को पूरे भारत का नाम किया रोशन जिलाधिकारी जिलाधिकारी महोदय ने 20,000रु0 देकर किया सम्मानित । ( मंडल ब्यूरो चीफ पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( जौनपुर पेंटर के बेटे ने राष्ट्रीयत स्तर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जनपद के नाम को पूरे भारत का नाम किया रोशन जिलाधिकारी जिलाधिकारी महोदय ने 20,000रु0 देकर किया सम्मानित )

जौनपुर जिले के समोधीपुर निवासी मो० मोबीन के पुत्र आरिफ ने राष्ट्रीयत स्तर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जनपद के नाम को पूरे भारत मे चमका दिया इससे पहले भी इस होनहार बच्चे ने 2 माह पूर्व स्टेट स्तर पर सिल्वर पदक लाकर जनपद के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया था,बताते चले की आरिफ के पिता एक पेंटर है और घर की आर्थिक स्तिथि भी अच्छी नही है उसके बाद भी सुविधाओ के अभाव मे आरिफ ने पदक जीतकर उन सभी के रोल मॉडल बनने का काम किया है जो सुविधाओ के अभाव के बावजूद अपने सपने को साकार करने मे लगे हुए हैं | इसी क्रम मे आज जौनपुर जिले के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जी ने आरिफ को कलेक्ट्रेट बुलाकर सम्मानित किया और 20000 रुपए की आर्थिक मदद देने के साथ साथ मासिक सहायता देने का भी आश्वासन दिया |आरिफ से बात करने करने पर उसने बताया की उसका अगला लक्ष्य ओलंपिक मे भारत के लिये पदक जीतकर लाना है
अब परिवार और गांव के सभी लोग इस आशा मे हैं कि यहां के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री इस बच्चे को ज्यादा से ज्यादा सहायता पहुंचा कर उसके सपने को साकार करने मे उसकी मदद करने का कार्य करें |इस मौके पर उपस्थित रहे ग्राम प्रधान समोधिपुर विजय चौहान, मो मोबिन, अजमत अली एवं उनके ग्राम वासी।

( मंडल ब्यूरो चीफ पंकज झां की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!