जौनपुर जिलाधिकारी ने जफराबाद सिरकोनी आश्रम पद्धति विद्यालय का किया औचक निरीक्षण विद्यालय की व्यवस्था देख जताई नाराजगी तत्काल निस्तारण हेतु समाज कल्याण विभाग को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( मंणल ब्यूरो चीफ पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( जौनपुर जिलाधिकारी ने जफराबाद सिरकोनी आश्रम पद्धति विद्यालय का किया औचक निरीक्षण विद्यालय की व्यवस्था देख जताई नाराजगी तत्काल निस्तारण हेतु समाज कल्याण विभाग को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )
जौनपुर जिलाधिकारी जफराबाद सिरकोनी विकास खण्ड के आश्रम पद्धति विद्यालय पर शुक्रवार को अचानक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण किया।वहां की व्यवस्थाओं को देख कर जिलाधिकारी काफी नाराज हुए।उन्होंने इसके लिए समाज कल्याण विभाग को जिम्मेदार बताया। डीएम के निरीक्षण में उक्त विद्यालय की पढ़ाई बन्द मिली।निरीक्षण के दौरान स्कूल के तीनों अध्यापक तथा प्रधानचार्य मौजूद रहे।स्कूल में बच्चो के लिए खाना तथा नाश्ता बनाने का टेंडर समाज कल्याण विभाग ने अभी तक नही निकाला है।जिसके कारण दूर दराज के बच्चे जो विद्यालय में रहकर पढ़ते है।अभी तक नही आये है।शिक्षा का काम लगभग नही के बराबर है।एक तो छात्र नही है जो है उनको भी शिक्षकों के अभाव में शिक्षा नही मिल पा रही है।जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को कड़ाई से निर्देश देते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर टेंडर का काम पूरा करे।जिससे शिक्षा शुरू हो सके।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के लिए शासन को एक बार पुनः पत्र भेजा जाएगा।जिससे शिक्षा का काम बेहतर ढंग से हो सके।

( मंणल ब्यूरो चीफ पंकज झां की खास रिपोर्ट )
