उत्तर प्रदेश हाथरस जिले में थाना सादाबाद क्षेत्र हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार से आ रहे डपंर ने मारी टक्कर 06 की हुई मौत दो गंभीर रूप से हुए घायल मच गया हड़कंप परिजनों में मचा कोहराम। मौके पर पहुंचे आला अधिकारी शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस ड्राइवर की तलाश में जुटीं पुलिस आगरा सैया मार्ग पर कांवड़ियों ने रोड किया जाम। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( हाथरस जिले में थाना सादाबाद क्षेत्र हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार से आ रहे डपंर ने मारी टक्कर 06 की हुई मौत दो गंभीर रूप से हुए घायल मच गया हड़कंप परिजनों में मचा कोहराम। मौके पर पहुंचे आला अधिकारी शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस ड्राइवर की तलाश में जुटीं पुलिस )
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अनियंत्रित डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा डाला. दुर्घटना में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है. कांवड़ियों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है | हाथरस जिले के सादाबाद थाना इलाके के हाथरस – आगरा मार्ग के बढार चौराहा पर यह हादसा हुआ. जहां पर शनिवार रात करीब 2.30 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने कांवड़ियों के एक जत्थे को रौंद दिया. इस दुर्घटना में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी डॉक्टर से प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया | कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक युवक ने बताया जाता है कि उनके साथी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे. दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए. जिन्होंने मौके पर राहत कार्य शुरू करवाया | आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया. वहीं, दुर्घटना करने वाले ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है. उसे शीघ्र पकड़ लिया जाएगा |

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
