वाराणसी चौबेपुर रजवाड़ी गोमती पुल पर मरीज को छोड़कर गाजीपुर जा रही एंबुलेंस ने मैजिक को पीछे से जोरदार मारी टक्कर एम्बुलेंस चालक की हुई मौत मैजिक ड्राइवर मैजिक छोड़कर हुआ फरार। ( मंणल ब्यूरो चीफ पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( चौबेपुर रजवाड़ी गोमती पुल पर मरीज को छोड़कर गाजीपुर जा रही एंबुलेंस ने मैजिक को पीछे से जोरदार मारी टक्कर एम्बुलेंस चालक की हुई मौत मैजिक ड्राइवर मैजिक छोड़कर हुआ फरार )
वाराणसी चौबेपुर रजवाड़ी स्थित गोमती पुल पर मरीज को वाराणसी छोड़कर गाजीपुर जा रही लाइफ हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर सैदपुर की एंबुलेंस ने मैजिक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें एंबुलेंस चालक मकबूल आलम की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात मरीज को छोड़कर जा रहे मकबूल आलम ने मैजिक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखचे उड़ गए । वही मैजिक चालक मैजिक छोड़ कर फरार हो गया। मकबूल आलम 42 वर्ष सैदपुर गाजीपुर का निवासी है मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा है मृतक की पत्नी शाहजहां बेगम का रो रो कर बुरा हाल है मकबूल आलम को दो बच्चे हैं बड़ी बेटी तस्लीमा 14 वर्ष बेटा समीप 12 वर्ष घटनास्थल पर पहुंचे कैथी चौकी इंचार्ज काशी नाथ उपाध्याय ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

( मंणल ब्यूरो चीफ पंकज झां की खास रिपोर्ट )
