वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र प्रेमी प्रेमिका के बीच पत्नी बनी कांटा पति ने पत्नी को ईट से कुचल उतारा मौत के घाट दोनो हुए फरार सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस भाग रहे पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे । ( मंडल ब्यूरो चीफ पंकज झां की खास रिपोर्ट)


( वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र प्रेमी प्रेमिका के बीच पत्नी बनी कांटा पति ने पत्नी को ईट से कुचल उतारा मौत के घाट दोनो हुए फरार सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस भाग रहे पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे )
वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में बीती बुधवार की रात प्रेम प्रपंच में साजिश के तहत पत्नी की ईंट से सर कुंच कर हत्या करने के मामले में बड़ागांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना के बाद से फरार चल रहे मृतका के पति और उसकी प्रेमिका को शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार करमपुर गांव निवासी तारकेश्वर मिश्र ऊर्फ सतीश का इसी थाना क्षेत्र के बौरहवा गांव निवासिनी एक युवती के बीच प्रेम प्रपंच चल रहा था जिसमें प्रेमी की पत्नी बाधक बनी हुई थी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका ने षड़यंत्र रच कर पति द्वारा पत्नी की हत्या कराने के बाद दोनों मौके से फरार हो गये। इस मामले में मृतका के पिता बृजमोहन चौबे निवासी परसादपुर बड़ागांव के द्वारा बृहस्पतिवार को स्थानीय थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था तबसे पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी, शनिवार की सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार चतुर्वेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी वाराणसी के नदेसर चौराहे पर कहीं भागने की फिराक में खड़े है। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष एवं उपनिरीक्षक अतुल अंजान सहित महिला उप निरीक्षक भारती गुप्ता अपने अन्य सहयोगियों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर हत्या के आरोपित पति तारकेश्वर मिश्रा ऊर्फ सतीश एवं साजिशकर्ता अभियुक्ता सुहानी उर्फ सीमा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रक्त रंजित ईंट को पहले ही बरामद कर लिया है।

( मंडल ब्यूरो चीफ पंकज झां की खास रिपोर्ट)
