सहारनपुर एसएसपी,एसपी-सिटी,एसपी-देहात एवम थानाप्रभारियों ने कांवड़_यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देशय से डियूटी के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की मानवता बनी बेमिसाल जगह,जगह भंडारे का आयोजन कर पुष्प वर्षा से किया गया भव्य स्वागत सराहनीय कार्य से छाया सहारनपुर । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( सहारनपुर एसएसपी,एसपी-सिटी,एसपी-देहात एवम थानाप्रभारियों ने कांवड़_यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देशय से डियूटी के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की मानवता बनी बेमिसाल जगह,जगह भंडारे का आयोजन कर पुष्प वर्षा से किया गया भव्य स्वागत सराहनीय कार्य से छाया सहारनपुर )
जनपद सहारनपुर पुलिस की मानवता कांवड़ यात्रा के दौरान दिन रात अपनी अपनी डियूटी को बखूबी अंजाम देने वाली जनपद पुलिस ने इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान वह कर दिखाया,जिसका दूसरा नाम इंसानियत के साथ साथ मानव धर्म भी कहलाता है,जो शायद हमे भी पहली बार देखने एवम सुनने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक नगर एवम पुलिस अधीक्षक देहात ने कांवड़ यात्रा के दौरान भोले के भक्तों पर पुष्प वर्षा कर,जो अनुठी पहल की है,उसका डंका पंजाब हरियाणा में बजता नजर आ रहा है।हम आपको बता दें,कि पुलिस की यह अनुठी पहल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ जनपद के अनेक थाना प्रभारियों में भी देखने को मिली है।थाना कुतुबशेर प्रभारी पीयूष दीक्षित ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से कांवड़ियों का आदर सत्कार करते हुए थाने के पास ही एक विशाल भंडारे का आयोजन कर अपने हाथ से उन्हें भोले बाबा का प्रशाद वितरित किया।थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने भी अपनी डियूटी के साथ साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें फल वितरित किए।और यही नहीं थाना गागलहेडी प्रभारी सूबे सिंह ने भी अपनी पुलिस टीम के सहयोग से उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित पुलिस चौकी काली नदी पर उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों पर पहले तो पुष्प वर्षा की उसके बाद उन्हें अपने हाथों से भंडारा कराते हुए जल सेवा की।जनपद पुलिस की यह सराहनीय एवम अनुठी पहल सम्पूर्ण भारत में सराहना का विषय बनी हुई है।और यही नहीं जनपद पुलिस के इस मानव प्रेम का डंका एक पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी दबाकर बज रहा है।जबकि इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताडा के भी जनपद पुलिस को कड़े निर्देश थे,कि भोले के भक्तो के एकआदर सत्कार में किसी भी प्रकार की कोई देखने को ना मिले।जनपद पुलिस ने भी अपने आका के निर्देशो का पालन करते हुए भोले के भक्तों दबाकर आदर सत्कार एक जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में एक नई मिसाल कायम कर दी।
