उत्तर प्रदेश फतेहपुर गाजीपुर थाना क्षेत्र खेत पर काम कर रहे किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से हुई दर्दनाक मौत परिजनों मे मच गया कोहराम। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( फतेहपुर गाजीपुर थाना क्षेत्र खेत पर काम कर रहे किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से हुई दर्दनाक मौत परिजनों मे मच गया कोहराम )
उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव में खेत पर काम कर रहे किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत सामियाना गांव के रहने वाले किसान जगतपाल पुत्र रामपाल रैदास 55 वर्ष अपने खेतों में काम कर रहे थे तभी आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थाना प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि खेत पर जगतपाल काम कर रहे थे तभी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर दैवीय आपदा के तहत मिलने वाली राशि के लिए कार्यवाही में लगे हुए हैं किसान की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
