उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सावन के दुसरे सोमवार को मंदिरों मे श्रद्धालुओं की भीड़ में व यातायात सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सावन के दुसरे सोमवार को मंदिरों मे श्रद्धालुओं की भीड़ में व यातायात सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश)
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा श्रावणमास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत देवकली मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सीसीटीवी कैमरो व पार्किग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा श्रावणमास के अवसर पर देवकली मन्दिर में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए व श्रद्धालुओं के आने जाने व दर्शन करने में समस्या न हो व यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के संबन्ध में निरीक्षण किया तथा चौकी इन्चार्ज देवकली को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया महोदय, अपर जिलाधिकारी औरैया महोदया, क्षेत्राधिकारी सदर, उप-जिलाधिकारी सदर समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
