उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना विकासखण्ड क्षेत्र दबंग कोटेदार सरकारी राशन के नाम पर उपभोक्ताओं से जबरन कर रहा वसूली काली करतूतों का विडियो हुआ वायरल। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया बिधूना विकासखण्ड क्षेत्र दबंग कोटेदार सरकारी राशन के नाम पर उपभोक्ताओं से जबरन कर रहा वसूली काली करतूतों का विडियो हुआ वायरल )

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत राशन की दुकान पर दुवाह, महू, गोणा, पूर्वा, ककराही गाँव के ग्रामीणों को राशन मिलता है। ग्रामीण गायत्री देवी,ब्रजेश सिंह, अंजना देवी, पूनम, महेश सेंगर ने बताया कि कोटेदार रामविलास पिछले कई माह से सरकारी राशन पर पैसे वसूल रहा है। जिस पर अंत्योदय कार्ड पर 2 किलो चीनी के नाम पर 50 रुपये वसूल रहा है व अंत्योदय कार्ड पर यूनिट के आधार पर राशन दे रहा है। वही पात्र गृहस्थी कार्ड पर 10 रुपये वसूल कर कार्ड पर यूनिट कम के साथ तौल में कम राशन दे रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष कुमार से की। सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। कार्यवाही होगी। लेकिन ऐसा पहले भी हो चुका है डीलर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!