उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र में सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने नूरपुर सहित स्वर्गीय चौधरी बलराम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। ( व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के पवन यादव की रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र में सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने नूरपुर सहित स्वर्गीय चौधरी बलराम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने आज जसराना तहसील के गांव नसूपुर संजती में स्व. चैधरी बलराम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि लोगों के पास पैसा तो है लेकिन कोई पहचान नही है लेकिन स्व. बलराम सिंह यादव के बेटों ने जोे मूर्ति लगाकर काम किया है वह सराहनीय काम है जीना उसी का सार्थक होता है जिसके जाने के बाद लोग उसे याद करें |  बाइट- प्रो0 रामगोपाल यादव। कार्यक्रम के दौरान उन्होने भाजपा का नाम लिए बिना ही हमला बोला कहा कि जिन लोगों के हाथों में आज सत्ता की चाबी है वह देश को निजी हाथों में बेच रहे हैं रेलवे, बीएसएनएल, हवाई अडडे यहां तक कि बैंकों को भी निजी हाथों में देने की तैयारी है लोगों का खुद का पैसा है लेकिन बैंक से निकाल नही सकते तरह-तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस स्टेडियम का नाम सरदार बल्लभाई पटेल स्पोर्ट स्टेडियम था आज उसका नाम बदलकर नरेन्द्र मोदी स्टेडियम कर दिया देश के हवाई अडडे और विदेशों में 300 लोन है उन्हे बेचा जा रहा हैं पहले बैंकों को एक दूसरे में मर्ज कर रहे थे लेकिन अब समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि अब बैंके बेची जा रही है देश का गरीब ऐसे लोगों का नाम याद नही रखेग |

( व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!