सहारनपुर थाना सरसावा प्रभारी ने सराहनीय कार्य थाना चिलकाना निवासी महिला परिवारिक कलह से तंग आकर 03 मासूम बच्चों सहित किया आत्महत्या का प्रयास पहुंची रेलवे ट्रैक पर थाना प्रभारी सरसावा को भनक लगते ही तत्काल पहुंच बचाईं बच्चों सहित मां की जान । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना सरसावा प्रभारी ने सराहनीय कार्य थाना चिलकाना निवासी महिला परिवारिक कलह से तंग आकर 03 मासूम बच्चों सहित किया आत्महत्या का प्रयास पहुंची रेलवे ट्रैक पर थाना प्रभारी सरसावा को भनक लगते ही तत्काल पहुंच बचाईं बच्चों सहित मां की जान )

सहारनपुर  चार जिंदगियां और इस दुनिया से अलविदा हो जाती यदी थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मोके पर ना पहुंचते।मामला सरसावा रेलवे लाईन के पास का बताया जा रहा है,जहां पर थाना चिलकाना के अन्तर्गत पड़ने वाले ग्राम अल्लडपुर निवासी अनीता पत्नी स्व,बाॅबी परिवारिक कलह के कारण अपने तीन बच्चौ पुत्री छवि,दो पुत्रों अक्षित्र एवम कुर्वेश के साथ आत्महत्या हेतू रेलवे लाईन पर खड़ी हो गई,जब इसकी जानकारी थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह को लगी,तो वह तत्काल मोके वारदात पर पहुंचे,जहां पर उन्होंने महिला को समझाते हुए थाना चिलकाना प्रभारी को पुरे मामले से अवगत कराया तथा आवश्यक कार्रवाई की बात कही।आपको बता दें,कि यदी थाना सरसावा प्रभारी समय पर अपनी टीम के साथ मोके पर ना पहुंचते,तो आज तीन और दुनिया से अलविदा कह जाती,सलाम ऐसे थाना प्रभारी को जिनका मानवता वाला चेहरा एक बार फिर आया सामने।

 

Back to top button
error: Content is protected !!