उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना हुसैनगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध वसूली करने वाले 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 04 बस बरामद कर किया गया सीज। ( अमित चन्द्रा की खास रिपोर्ट)


( लखनऊ थाना हुसैनगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध वसूली करने वाले 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 04 बस बरामद कर किया गया सीज )
उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस कमिश्नर लखनऊ के थाना हुसैनगंज पुलिस टीम ने अवैध वसूली करने वाले तीन वांछित अभियुक्त राधेश्याम उर्फ आनंद, राहुल गोयल व रजनीश चौरसिया को गुप्ता तिराहा, टाटा मोटर के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण बसों के ड्राइवरों से अवैध वसूली करते थे, ना देने पर मारपीट करते थे व जान से मारने की धमकी देते थे। चेकिंग के दौरान अभियुक्तगणों से चार डग्गामार बस भी बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एसआई तेज कुमार शुक्ला, विजय कुमार पाल व वीरेंद्र सिंह शामिल थे।
