उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर थाना गोसाईंगंज क्षेत्र चेकिंग से लौट रहे एक आर टी ओ ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायलेट करने उतरे ड्राइवर व कांस्टेबल को तेज रफ्तार से आ ट्रक ने मारी टक्कर ड्राइवर व कांस्टेबल की मौके पर हुई मौत बाल बाल बचे ए आर टी ओ ट्रक चालक मौके से हुआ फरार मच गया हड़कंप मौका पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस । ( गुल्फाम अली की खास रिपोर्ट


( सुल्तानपुर थाना गोसाईंगंज क्षेत्र चेकिंग से लौट रहे एक आर टी ओ ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायलेट करने उतरे ड्राइवर व कांस्टेबल को तेज रफ्तार से आ ट्रक ने मारी टक्कर ड्राइवर व कांस्टेबल की मौके पर हुई मौत बाल बाल बचे ए आर टी ओ ट्रक चालक मौके से हुआ फरार मच गया हड़कंप मौका पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
सुल्तानपुर।उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगलवार की सुबह एआरटीओ के ड्राइवर और कांस्टेबल को ट्रक ने रौंद दिया।इस हादसे में कांस्टेबल और संविदाकर्मी चालक की मौत हो गई।वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ने एआरटीओ की गाड़ी को भी टक्कर मार दी।इस घटना में एआरटीओ भी बाल- बाल बच गए।घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार एआरटीओ प्रवर्तन आरके वर्मा कादीपुर में चेकिंग कर वापस लौट रहे थे।सुबह करीब 4 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव के पास एआरटीओ ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करवा दी और टॉयलेट करने के लिए उतर गए।एआरटीओ को उतरता देख संविदाकर्मी चालक अब्दुल मोबिन और कांस्टेबल अरुण सिंह भी गाड़ी से उतर पड़े।इसी बीच एक ट्रक UP 33 AT 7419 ने गाड़ी रोकने के बजाय चालक अब्दुल मोबिन और अरुण सिंह को रौंद दिया और साथ में किनारे खड़ी एआरटीओ की गाड़ी को भी टक्कर मार दी।संविदाकर्मी चालक अब्दुल मोबिन और कांस्टेबल अरुण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एआरटीओ बाल-बाल बच गए।मृतक कांस्टेबल अरुण सिंह लखनऊ के बीकेटी का रहने वाला है और संविदा ड्राइवर अब्दुल मोबिन खान सुल्तानपुर के ही शास्त्री नगर का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
