उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी धर्मों के सम्भ्रांत लोगों के साथ काकोर सभागार में की गई बैठक । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी धर्मों के सम्भ्रांत लोगों के साथ काकोर सभागार में की गई बैठक )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार ककोर में आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत मुस्लिम व हिन्दू समुदाय के लोगों, विभिन्न मन्दिरो के पुजारियों अन्य सम्भ्रान्त लोगों के साथ बैठक की गई जिसमे शान्ति-सौहार्द एवं चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा देते हुए आपसी भाई चारे के साथ आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील की गई । जुलूस/रैली,कोई भी आयोजन बिना परमीशन के न निकालें तथा अधिकारियों द्वारा विजली विभाग, जल संस्थान, नगर पलिकाओं को निर्देश दिये गये। कि आगामी त्यौहारो से पहले व्यवस्थायें सयम से पूर्ण कर ली जाये तथा पीस कमेटी में आये लोगो से वार्ता की गयी तथा समस्याओं को सुनकर संबन्धित को निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया सभी को उच्चाधिकारियों के आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया । इस दौरान मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, समस्त उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
