सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन मे सहारनपुर थाना मिर्जापुर, थाना फतेहपुर,थाना देवबंद पुलिस द्वारा के दौरान 04 चोरों सहित 04 मामले में किए गए गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन मे सहारनपुर थाना मिर्जापुर, थाना फतेहपुर,थाना देवबंद पुलिस द्वारा के दौरान 04 चोरों सहित 04 मामले में किए गए गिरफ्तार )
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ, विपिन ताडा एवम पुलिस अधीक्षक देहात सूरज राय के कड़े निर्देश पर इस समय देहात क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ का कार्य तेजी के साथ जारी है।थाना मिर्जापुर प्रभारी हदय नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने दो अलग अलग मामलो से चार चोरों की गिरफ्तारी की है,तो वहीं थाना देवबंद प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा की पुलिस टीम ने एक गांव के दो पक्षों के बीच में चले लाठी डंडों की चपेट में आने से गांव की एक महिला घायल हो गयी।और यही नहीं थाना फतेहपुर पुलिस ने भी पकड़ा एक शातिर भैंस चोर।आपको बता दें,कि थाना मिर्जापुर के सब इंस्पेक्टर प्रमोद नैन ने एक चैकिंग के दौरान शाहपुर गाड़ा तिराहा से दो बाईक चोरों मोहित उर्फ बंदर पुत्र सतपाल तथा अंशुल पुत्र शिवपाल दोनो ही निवसी ग्राम जाटोवाला को एक चोरी की स्पलैंडर प्लस बाईक सहित किया गिरफतार।और यही नहीं इसी थाने के ही सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक चैकिंग के दौरान पाडली रोड से दो शातिर चोरों जावेद पुत्र मुर्सलीन तथा दानिश पुत्र पप्पू तेली उर्फ हसीन दोनों ही निवासी ग्राम पाडली ग्रन्ट को चोरी के पीली धातू एवम सफेद धातु की ज्वैलरी के साथ किया गिरफतार।और यही नहीं थाना देवबंद प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने एक परिवार पर प्राण घातक हमला कर एक युवती को घायल करने वाले तीन लोगो को किया गिरफ्तार।इस मामले में प्रभाकर कैन्तुरा ने त्वरित कार्रवाई करते हूए रियाज पुत्र फैयाज,फैयाज पुत्र मंगत एवम कल्लू पुत्र मुमताज तीनों ही निवासी ग्राम केन्दुकी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।इससके अलावा थाना फतेहपुर प्रभारी सतेन्द्र नागर की पुलिस टीम ने एक भैंस चोरी के मामले में मंजीत पुत्र सूरज पाल निवासी ग्राम नगराजपुर को गिरफतार कर भेजा जेल,जबकि इनके दो अन्य साथी अभी भी फरार है।जिनकी तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।
